हरिद्वार

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी को किया सम्मानित

समर्पित भाव से उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं एवं चुनौतीपूर्ण कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए मिला सम्मान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के पंडित मदन मोहन मालवीय सभागार में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में उत्तराखंड सरकार की ओर से जनपद के प्रभारी मंत्री एवं पर्यटन, संस्कृति तथा सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने समर्पित भाव से उत्कृष्ट कार्यों एवं उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च नेशनल मैनेजिंग बॉडी के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, उत्तराखंड के चेयरमैन प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डॉ. नरेश चौधरी को सम्मानित करते हुए कहा कि अपने-अपने मूल दायित्वों का निर्वहन तो सभी करते हैं, परंतु डॉ. नरेश चौधरी जैसे व्यक्तित्व अपने विभागीय एवं व्यावसायिक दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त सामाजिक सेवाओं तथा विभिन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अग्रणी भूमिका निभाकर समाज में अपना अलग और उल्लेखनीय स्थान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्राप्त यह सम्मान डॉ. चौधरी को भविष्य में और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार एवं वैभव गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट हरिगिरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी संजीव जोशी, बीडीओ मानस मित्तल तथा जिला सूचना अधिकारी रतिलाल साहा ने भी डॉ. नरेश चौधरी को सम्मानित होने पर विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सम्मान प्राप्त होने पर प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि समय-समय पर प्राप्त होने वाले सम्मान उन्हें और अधिक कर्मठता, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। इसके साथ ही सामाजिक सेवा के कार्यों से मिलने वाली आत्मसंतुष्टि अतुलनीय है।

उन्होंने सभी शुभचिंतकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ जब भी उन्हें अतिरिक्त सामाजिक सेवा के लिए कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है, तो उसे सहर्ष स्वीकार कर पूर्ण उत्कृष्टता के साथ संपन्न करना उनके जीवन की सबसे बड़ी अमूल्य पूंजी एवं उपलब्धि है। इस अमूल्य पूंजी को अधिक से अधिक अर्जित करने के लिए उनके शुभचिंतकों की शुभकामनाएं सदैव प्रेरणास्रोत बनकर उन्हें विशेष शक्ति एवं ऊर्जा प्रदान करती हैं।

Related Articles

Back to top button