रुड़की

प्रसिद्ध शायर अफजल मंगलौरी को लखनऊ में चौदह नवम्बर को मिलेगा “गोमती गौरव सम्मान-2025”

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव सम्मान प्राप्त अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी को चौदह नवम्बर को लखनऊ में आयोजित गोमती उत्सव समारोह व कवि सम्मेलन में “गोमती गौरव सम्मान-2026” उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के हाथों प्रदान किया जाएगा।गोमती उत्सव समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण यादव के अनुसार इस वर्ष विभिन्न भाषाओं की जिन छह साहित्यिक विभूतियों को गोमती गौरव सम्मान दिया जाएगा, उनमें उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य, शिक्षक, कवि व अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी का नाम भी शामिल किया गया है। समिति की संरक्षक डॉ०सुमन दुबे के अनुसार पूर्व में देश के प्रमुख साहित्यकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है।कार्यक्रम सहयोगी व शायर संजय मिश्रा शौक ने बताया कि चौदह नवम्बर को ही अफजल मंगलोरी के सम्मान में काव्य संध्या का भी आयोजित किया गया है, जिसमें देश के प्रमुख कवि भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button