रुड़की

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने स्थानीय दुकानदारों से की स्वदेशी निर्मित सामान की खरीदारी, दी दीपावली की शुभकामनाएं

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि स्वदेशी अभियान महात्मा गांधी के निर्देशानुसार आजादी के बाद से पूरे देश में चला जा रहा है, जिसका लाभ हमारे स्थानीय लोग उठाकर अपनी जीविका चलाते हैं। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने दीपावली के अवसर पर रुड़की के विभिन्न बाजारों में स्वनिर्मित दीपावली उपयोग के सामान तथा घरेलू सामान खरीदा और उनको मिष्ठान वितरित करके दीपावली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि असली भारत की पहचान हमारे लघु उद्योगों, कृषि तथा स्वावलंबी परियोजनाओं में बनने वाले सामान्य वस्तुओं से भी होती है। उन्होंने नगर वासियों से अपील की कि छोटे-छोटे स्वनिर्मित दुकानों पर लगने वाले सामान को अधिक से अधिक खरीदें ताकि स्थानीय सामान बेचने वाले लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने विभिन्न स्टालों पर जाकर मिष्ठान वितरित की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button