रानीपुर विधानसभा में भारतीय मजदूर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ का हुआ भव्य स्वागत
श्रमिकों व वंचितों के अधिकारों को लेकर किया संबोधन

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। भारतीय मजदूर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखंड) व राष्ट्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व सदस्य मोहम्मद आरिफ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचे है। बैठक का आयोजन राजपूत विहार कॉलोनी, सलेमपुर, बहादराबाद स्थित राष्ट्रीय क्रिश्चियन एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के निवास स्थान पर उनके तत्वावधान में किया गया है। इस अवसर पर मोहम्मद आरिफ चौधरी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मोहम्मद आरिफ चौधरी ने भारतीय मजदूर परिषद की विचारधारा एवं उद्देश्यों को उपस्थित लोगों के समक्ष विस्तार से रखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर परिषद गरीबों, मजदूरों, श्रमिकों एवं वंचित वर्गों के हितों के साथ-साथ राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भारतीय मजदूर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान के विचारों को भी उपस्थित लोगों के समक्ष साझा किया और कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों, मजदूरों, गरीबों एवं वंचित वर्गों से जुड़े सामाजिक और आर्थिक विषयों को लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से संबंधित शासन प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखना है। मोहम्मद आरिफ चौधरी ने कहा कि भारतीय मजदूर परिषद श्रमिकों के अधिकार, सम्मान, शिक्षा एवं कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार, श्रमिकों की शिकायतों को उचित मंच तक पहुंचाने, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सहायता दिलाने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण के लिए कार्य करता है। इसके साथ ही संगठन महिलाओं एवं युवा श्रमिकों से जुड़े विषयों, सामाजिक जागरूकता और जनहित कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का भी भारतीय मजदूर परिषद का लक्ष्य है। जिस पर प्रत्येक परिषद का सदस्य कार्य कर रहा है। अपने संबोधन में मोहम्मद आरिफ चौधरी ने नशे के विरुद्ध अभियान को और अधिक तेज करने का संकल्प लेते हुए लोगों से जागरूक होने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही उन्होंने सभी से राष्ट्रहित एवं समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वही भारतीय मजदूर परिषद के हरिद्वार जिला अध्यक्ष इस्लाम अब्बास ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं के समाधान और श्रमिकों एवं जरूरतमंदों की आवाज उठाने के लिए भारतीय मजदूर परिषद 24 घंटे तत्पर है। राष्ट्रीय क्रिश्चियन एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया है। और कहां कि भारतीय मजदूर परिषद और राष्ट्रीय क्रिश्चियन एकता संघ दोनों संगठित होकर राष्ट्रहित में चढ़कर हिस्सा लेंगे। बैठक में परिषद सदस्य तनवीर खान, सदस्य सदस्य मोहम्मद ताजीम, सदस्य मोहम्मद दानिश, राष्ट्रीय सचिव रोहिताश कटारिया, राष्ट्रीय सचिव प्रियांशु कुमार, राष्ट्रीय सदस्य सुशांत राजपूत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजन कुमार, अमित कुमार, कमलेश सिंह, रजनीश कुमार, किशन कुमार, संजू सिंह, रिया राजपूत, रीता कुमारी, सुनीता देवी, अंजलि पूनम, वर्षा, गुड्डी, रेखा, नीता, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









