हरिद्वार

एससी आयोग के सदस्य मनोज गौतम ने की सड़क निर्माण की मांग

रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। भाजपा नेता एवं अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को पत्र प्रेषित कर जर्जर हो चुके ज्वालापुर विधानसभा और भगवान विधानसभा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की है। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा और भगवान विधानसभा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। यह मार्ग लगभग 20 से 25 गांवों के हजारों ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क की बदहाल स्थिति से क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन को ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द से सड़क निर्माण की कार्यवाही शुरू करनी चाहिए। साथ ही आवश्यक बजट स्वीकृत करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button