रोडवेज बस स्टैंड के समीप होटल में पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार के अवैध धंधे में लिप्त महिलाओं को लिया गया हिरासत में
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। शिक्षा नगरी रुड़की में देह व्यापार का अवैध धंधा जोरों पर है। खासतौर पर रोडवेज बस स्टैंड और उसके आसपास का क्षेत्र इन दिनों अनैतिक गतिविधियों का केंद्र बने हुआ है। हालांकि पुलिस प्रशासन की भी इस अनैतिक कार्यों पर कड़ी नजर है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल पर छापा मारा और मौके से तीन महिलाओं सहित एक होमगार्ड को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार रूड़की रोडवेज बस स्टैंड से लेकर शताब्दी द्वार तक के क्षेत्र में हर दिन सुबह सवेरे से ही संदिग्ध महिलाओं की आवाजाही शुरू हो जाती है। ये महिलाएं राहगीरों और यात्रियों को अपने जाल में फंसाने के लिए इशारा कर बुलाती हैं। इस पूरे नेटवर्क में कुछ स्थानीय ई-रिक्शा चालकों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जो ग्राहकों को इन महिलाओं तक पहुंचाने और सुरक्षित ठिकानों (होटलों) तक ले जाने में मदद करते हैं।देर शाम सूचना के आधार पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की टीम ने रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल में दबिश दी।अचानक हुई इस छापेमारी से होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और उनके साथ मौजूद एक होमगार्ड जवान को हिरासत में ले लिया।पुलिस सभी आरोपियों को लेकर सिविल लाइन कोतवाली लाई, जहां पूछताछ के बाद उनके खिलाफ अन्य संबंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।गौरतलब है कि सिविल लाइन पुलिस द्वारा इस क्षेत्र में देह व्यापार के खिलाफ पहले भी कई बार अभियान चलाकर महिलाओं और दलालों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, जमानत पर बाहर आने के बाद ये लोग फिर से इसी धंधे में सक्रिय हो जाते हैं।पुलिस का खौफ ना होने के कारण नगर का माहौल खराब हो रहा है, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए इस पूरे सिंडिकेट, होटल संचालकों और इसमें शामिल ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त और स्थायी कार्रवाई की मांग की है।









