हरिद्वार

दादूपुर तिरुपति कॉलोनी में स्थित 7.5 बीघा तालाब भूमि को मिले नया जीवन, खुदाई और सौंदर्यीकरण की उठी मांग

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। दादूपुर गोविंदपुर गांव स्थित तिरुपति कॉलोनी में मौजूद लगभग साढ़े सात बीघा तालाब भूमि एक बार फिर चर्चाओं में है। ऑल उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौधरी गुलशन वर बुला सलेमपुर द्वारा इस ऐतिहासिक तालाब की खुदाई कराकर उसे पुराने स्वरूप में बहाल करने और सौंदर्यीकरण कराने की मांग शासन-प्रशासन से है। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौधरी गुलशन वर बुला सलेमपुर का कहना है कि कभी यह स्थान विशाल तालाब के रूप में मौजूद था, लेकिन धीरे-धीरे इसकी भूमि को समतल कर दिया गया। उनका कहना है कि तालाब की बेशकीमती भूमि पर लंबे समय से भू-माफियाओं की नज़रे रही है। और पूर्व जिलाधिकारी सचिन कुर्वे के कार्यकाल में इस भूमि को तालाब के रूप में चिह्नित कर वहां बोर्ड भी लगवाया गया था, ताकि भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रहे और उसका संरक्षण किया जा सके। ऑल उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौधरी गुलशन वर बुला सलेमपुर का कहना है कि वह चिंतित है कि कहीं यह तालाब की भूमि भी अवैध कब्जों और भू-माफियाओं की गतिविधियों की भेंट न चढ़ जाए। क्योंकि इस क्षेत्र में पहले भी और लगातार ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जों के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में तालाब की भूमि को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। चौधरी गुलशन वर बुला सलेमपुर ने शासन प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर तालाब भूमि की पैमाइश कराए, राजस्व अभिलेखों के आधार पर उसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट करें और यदि तालाब को समतल किया गया है तो नियमानुसार उसकी खुदाई कराकर जल संरक्षण के लिए विकसित किया जाए। साथ ही इसके चारों ओर सौंदर्यीकरण कराकर इसे गांव के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थल बनाया जाए। अब सवाल यह है कि क्या शासन-प्रशासन दादूपुर गोविंदपुर गांव स्थित तिरुपति कॉलोनी में तालाब को उसका पुराना स्वरूप वापस दिलाने के लिए कौन सा ठोस कदम उठाएगा। या फिर लगभग साढ़े सात बीघा यह बेशकीमती भूमि संरक्षण के इंतजार में ही रहेगी, या फिर भू माफियाओं के मंसूबों को पंख लगें। यह तो आने वाला समय ही बतलाएगा की। किस तरह समाजहित में उठती आवाज को कैसे साकार करेगा शासन प्रशासन।

Related Articles

Back to top button