कुम्भ मेला आईजी ने पुलिस लाइन ऋषिकुल का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति परखी
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला आयुष अग्रवाल ने कुम्भ पुलिस लाइन ऋषिकुल, हरिद्वार का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान आईजी कुम्भ मेला ने पुलिस लाइन में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा कार्यों की गुणवत्ता भी परखी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि कुम्भ मेला-2027 के दौरान पुलिस बल के लिए आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध हो सकें। इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक जोधराम जोशी, पुलिस उपाधीक्षक अखाड़ा उमेश मलिक, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुशील रावत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन संजीव कुमार शर्मा एवं निरीक्षक यातायात हितेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।









