हरिद्वार

एप्रो ग्लोबल कंपनी को जमीन दिलाने का झांसा देकर हड़पी रकम, मंगलौर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। प्लांट लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के नाम पर 7 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में मंगलौर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एप्रो ग्लोबल कंपनी को मुजफ्फरनगर में प्लांट स्थापित कराने के लिए जमीन दिलाने का झांसा देकर पीड़िता से करोड़ों रुपये की रकम हासिल की और बाद में रकम हड़प ली। मामले में पीड़िता अभिलाषा की तहरीर पर मंगलौर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर मंगलौर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए दर्ज मुकदमे में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामिल हसन निवासी खुड्डा, थाना छपार और तिलकराम उर्फ तेल्लूराम निवासी तेजलहेड़ा, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वही मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं। पुलिस टीम में एसआई संजय रावत, एएसआई महेश चंद, एसआई श्याम बाबू, कांस्टेबल सुधीर कुमार, तेजपाल सिंह और चालक लाल सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button