Blogहरिद्वार

हरिद्वार जनपद में चली तबादला एक्सप्रेस, महकमे में मचा हड़कंप

13 निरीक्षक और 81 उप निरीक्षको के हुए फेरबदल, नगर कोतवाल बने चंद्रभान सिंह

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड के जिले हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए बड़ा फेरबदल किया है, जिसमें 13 निरीक्षक समेत 81 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। वही तबादलों की लिस्ट देख महकमें में भी हड़कंप मच गया। लगातार उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। हरिद्वार जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को सुबह पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची जारी होने के बाद जिले की कई महत्वपूर्ण चौकियों और थानों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

Related Articles

Back to top button