रुड़की

श्री दिगंबर जैन की कार्यकारिणी के हुए चुनाव में अनिल कुमार जैन बने अध्यक्ष, कहा जैन समाज को एक सूत्र में पिरोकर चलेंगे साथ

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। श्री दिगम्बर जैन समाज रुड़की की वर्ष 2026-29 की कार्यकारिणी के बहुप्रतीक्षित चुनाव आज अत्यंत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। समाज में कांटे की टक्कर वाले इस चुनाव में अनिल कुमार जैन (जय भारत) और उनकी टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मतदान के तुरंत बाद मतगणना का कार्य संपन्न हुआ, जिसमें चुनाव अधिकारी सतीश कुमार जैन ने शासन द्वारा नियुक्त मुख्य कोषाधिकारी एवं अन्य चुनाव पर्यवेक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में अनिल कुमार जैन (जय भारत) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए साधुराम जैन को करारी शिकस्त दी। इस चुनाव में अधिकारी पदों पर अनिल कुमार जैन के साथ सुभाष चन्द जैन (उपाध्यक्ष – निर्विरोध), अरिंजय कुमार जैन (मंत्री), सुनील कुमार जैन (उपमंत्री), अनुज कुमार जैन ‘ट्रंक वाले’ (कोषाध्यक्ष) और अंकुर जैन (लेखाधिकारी) विजयी रहे। इसके साथ ही प्रबंधकीय एवं अन्य दायित्वों के लिए पंकज जैन, वरुण जैन (गौरव), प्रदीप जैन, अमन जैन (ट्रंक वाले) और मुकेश कुमार जैन निर्वाचित हुए, इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के नौ सदस्य पदों पर भी पूरी टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। नवनिर्वाचित नौ सदस्यों में आलोक जैन (ट्रंक वाले), अतुल जैन (आयुर्वेद), अतुल जैन (केमिकल वाले), हिमांशु जैन, राजेश जैन (पतंजलि), संजय जैन (एनआईएच), हर्षित जैन, अनिल कुमार जैन और विकास जैन शामिल हैं। चुनाव परिणाम घोषित होते ही चुनाव अधिकारी द्वारा सभी विजयी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को मौके पर ही जीत के प्रमाण पत्र प्रदान कर दिए गए तथा उनका सम्मान किया गया। इस शानदार जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने संपूर्ण समाज का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि चुनाव में हार-जीत एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है जिसे हमें समताभाव से स्वीकारना चाहिए। अब चुनाव संपन्न हो चुके हैं और हम सभी का एकमात्र लक्ष्य पूरे जैन समाज को एक सूत्र में पिरोकर साथ चलना है। अनिल जैन ने समाज को आश्वस्त किया कि वे पूरी कार्यकारिणी के साथ मिलकर समाज की उन्नति के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि समाज के प्रमुख स्थलों श्री 1008 आदिनाथ जिनालय (आदर्श नगर), चंद्रोदय तीर्थ (कानून गोयान मंदिर), जैन धर्मशाला और जैन स्कूल के उत्थान व विकास के लिए संपूर्ण समाज को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त धर्म प्रभावना और समाज के लिए जो भी नए विकास व निर्माण कार्य होंगे, उन्हें पूरी मेहनत और निष्ठा से पूरा किया जाएगा। इस निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों का आभार व्यक्त किया। चुनाव संपन्न होने के बाद से ही नव-निर्वाचित टीम को रुड़की के जैन समाज द्वारा निरंतर बधाइयां मिल रही हैं।

Related Articles

Back to top button