देहरादून

लॉटरी निकलते ही खिल उठे चेहरे, 101 उपभोक्ताओं को मिले आकर्षक ईनाम

देहरादून में गोल्डी मसाले और सुविधा स्टोर के साझा लकी ड्रा में विजेताओं की बारिश

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रसोईघरों में अपनी खास जगह बना रहे गोल्डी मसाले ने स्थानीय ग्राहकों के साथ संबंधों को और मजबूत किया है। कंपनी ने राज्य के 19 सुविधा स्टोरों के माध्यम से एक विशेष लकी ड्रा योजना का आयोजन किया। जिसमें 101 भाग्यशाली विजेताओं को शानदार ईनाम वितरित किए गए।

सुविधा स्टोर के मालिक सुरेश गुप्ता के अनुसार, यह लकी ड्रा योजना 1 जनवरी से 30 जून तक चलाई गई थी। इस अवधि के दौरान सुविधा स्टोर से गोल्डी मसाले खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक को लकी ड्रा कूपन दिया गया था, जिसे ग्राहकों ने स्टोर में रखे बॉक्स में डाला। रविवार को देहरादून के होटल ली अमृतम में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रा के परिणामों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पहला पुरस्कार राकेश यादव ने जीता, जिन्हें 46,000 रुपये का 240 लीटर वाला रेफ्रिजरेटर दिया गया।

द्वितीय पुरस्कार श्रेणी में श्रुतम बर्थवाल और विपिन तिवारी को ओवन प्रदान किया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार के विजेता रोशन, कुलदीप और आहुति को आकर्षक सूटकेस दिए गए। इनके अलावा अन्य विजेताओं को जूसर मिक्सर ग्राइंडर और गोल्डी मसाले के विशेष गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान उपस्थित ग्राहकों ने गोल्डी मसालों के स्वाद, शुद्धता और बेहतरीन पैकिंग की सराहना की। इस अवसर पर लोगों ने सब्जी मसालों के अलावा कंपनी के अचार, पापड़, नूडल्स और अन्य खाद्य उत्पादों की भी जमकर खरीदारी की।

गोल्डी मसाले के रीजनल मैनेजर कपिल चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड के बाजारों में गोल्डी मसालों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे कंपनी की बिक्री में रिकॉर्ड इजाफा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी का मुख्य ध्येय केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि गुणवत्ता के बल पर उपभोक्ताओं के साथ स्थायी रिश्ता कायम करना है। इस अवसर पर गोल्डी मसाले की टीम से एरिया मैनेजर सुमित कुमार, एसके बेदी, मयंक, अभिषेक तथा सुविधा स्टोर के संचालक सुरेश गुप्ता, गर्वित गुप्ता, अर्पित गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button