रुड़की

कांग्रेस अब धर्मनिरपेक्ष पार्टी नहीं रही, भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा एक: आकिल अहमद

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त/सपना चौहान) रुड़की। आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा कि कांग्रेस अब धर्मनिरपेक्ष पार्टी नहीं रही तथा भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने हमेशा ही तुष्टिकरण की राजनीति की है।कांग्रेस, भाजपा, बसपा व समाजवादी पार्टी एक दूसरे को कोसने और आरोप-प्रत्यारोप लगाने का काम कर रही है। इन पार्टियों ने हमेशा लोगों को जात-पात में बांटने का काम किया है, वहीं भाजपा की केंद्र सरकार के दस वर्ष पूरे होने वाले हैं किंतु इन दस सालों में इस सरकार द्वारा भ्रष्टाचार, जातिवाद, हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा कोई काम नहीं किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से जो बड़े-बड़े वादे किए थे और जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की थी अब भाजपा सरकार में देश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार तथा कई तरह की परेशानियों को झेल रही है। करोड़ों युवा देश में बेरोजगार घूम रहे हैं। उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार केवल झूठ वादे कर रही है। प्रदेश में बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला है, युवा पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा कि जनता को अब समझ आ चुकी है कि इन्होंने देश को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। किसान कर्ज के बोझ तले आकर आत्महत्या कर रहे हैं। युवा बेरोजगारी के कारण नशा, चोरी और लूट-खसोट की ओर आकर्षित हो रहे हैं।छोटा व्यापारी जीएसटी लगने से बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में जनता इनको सबक सिखाएगी और आम इंसान विकास पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी पांचो सीटों पर पार्टी अपना लोकसभा प्रत्याशी उतारेगी तथा उत्तर प्रदेश में भी बीस लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने की योजना है। प्रेस वार्ता में उन्होंने जानकारी दी की राजू सिंह विराटिया को उत्तराखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं तेलूराम को प्रदेश प्रचार मंत्री, रतिराम को प्रदेश संगठन मंत्री तथा टींकू राजा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश कुमार को प्रदेश महासचिव, डॉक्टर सुदेशना को महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष, जुल्फिकार अली व मोहम्मद अरशद को प्रदेश सचिव, कामेश देवी को विधानसभा पिरान कलियर अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोग उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं तथा पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर प्रधान अब्दुल अजीज, अनवर फरीदी, धर्म गिरी, मनोज कुमार, मांगेराम, दिनेश भटनागर, रजत सैनी, मोहम्मद असलम, धर्मपाल सिंह, जुल्फिकार अंसारी, अब्दुल करीम ठेकेदार, गुलफाम अहमद, नसीम अहमद, मुस्तफा, समून में मोहब्बत अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पार्टी में शामिल होने वाले दर्जनों लोगों का पार्टी पदाधिकारीयों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में दमखम के साथ जुटने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button