हरिद्वार
सड़कों पर वाहनो की बढ़ती भीड़, चालकों की घटती सहनशक्ति—सुमन नगर में तीखी नोकझोंक
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सड़कों पर वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ चालकों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ भी बढ़ती जा रही है। कई बार जल्दबाजी और छोटी-सी बात विवाद का कारण बन जाती है। सुमन नगर मुख्य मार्ग क्षेत्र में भी दो कार चालकों के बीच आगे निकलने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच काफी देर तक तू-तू, मैं-मैं होती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया है। ऐसे मामलों से साफ है कि सड़क पर संयम, धैर्य और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है, ताकि छोटी-सी बात बड़े विवाद का रूप न ले।









