हरिद्वार
झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। महिला का अश्लील वीडियो बनाने, उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और शारीरिक शोषण के आरोप में झबरेड़ा पुलिस ने सचिन निवासी भगतोवाली को हिरासत में लिया है बता दे 14 अक्टूबर को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई प्रीति तोमर, हेड कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल मुकेश तोमर और महिला कांस्टेबल रीना शामिल रहीं।









