हरिद्वार

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर मोहम्मद आरिफ ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले—राज्य की खुशहाली और विकास में सभी की भागीदारी जरूरी

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखंड) एवं पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय निगरानी समिति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार मोहम्मद आरिफ चौधरी ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। मोहम्मद आरिफ चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद हुआ है। राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और उनके सपनों को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। और उत्तराखंड की पहचान यहां की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति, धार्मिक आस्था, वीरता और आपसी भाईचारे से है।

उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन करने का भी दिन है कि हम अपने प्रदेश को विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समानता के क्षेत्र में किस दिशा में आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, मजदूरों एवं गरीब वर्ग के अधिकारों की रक्षा करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। मोहम्मद आरिफ चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड की उन्नति तभी संभव है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। हमें जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे को मजबूत करना होगा। अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि सभी लोग मिलकर उत्तराखंड को विकसित, खुशहाल, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

Related Articles

Back to top button