हरिद्वार

25 हजार का इनामी नशा तस्कर अमजद गाजियाबाद से गिरफ्तार एक साल से पुलिस को थी तलाश

21 किलो गांजा तस्करी के मामले में था फरार, ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी नशा तस्कर अमजद सिद्दीकी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। बता दे बीती 15 जुलाई 2025 को एएनटीएफ टीम ने बेड़पुर स्थित शाहजी पीर तिराहे के पास साबिर हुसैन को 21 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने गांजा अमजद से लाना बताया था। इसके बाद से ही अमजद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी नवनीत सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के जरिए 7 नवंबर 2026 को गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसआई अमित नौटियाल समेत कलियर पुलिस और सीआईयू रुड़की की टीम शामिल रही।

Related Articles

Back to top button