पौड़ी

उत्तराखंड जनपद पौड़ी पुलिस के लिए गौरव के पल

प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पौड़ी पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर दी गई शुभकामनाएं

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) उत्तराखंड। शनिवार को अर्पित फाउंडेशन द्वारा देहरादून में प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जो कि एक भव्य एवं गरिमामय आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ। वहीं इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश भर से उन पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने फ़र्ज़ को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में भव्य कांवड़ मेला यात्रा के दौरान जनसेवा में अनुकरणीय योगदान दिया। तथा प्रदेश में आई आपदा की संकट की घड़ी में अपने साहस एवं कर्तव्य परायणता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना पूर्ण योगदान दिया है।

इस सम्मान समारोह में जनपद पौड़ी के कुल 11 पुलिस कर्मियों को अपनी कर्तव्य परायणता के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के दौरान उप निरीक्षक संतोष पैंथवाल थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला, महिला उप निरीक्षक दीपिका बिष्ट, उप निरीक्षक अमित भट्ट सहित अन्य कार्मिकों को सम्मान से नवाजा गया। जिनके साहस एवं निष्ठा ने जनपद पौड़ी पुलिस का गौरव बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं लक्ष्मण झूला थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने बताया कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक नहीं है बल्कि हमारे संपूर्ण पुलिस बल की समर्पण भावना, अनुशासन, साहस एवं कर्तव्य निष्ठा का गौरवपूर्ण परिचायक है।

इस सम्मान से पुलिस बल को आने वाले समय में भी इसी प्रकार के कार्यों को अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठापूर्वक करने की भी प्रेरणा मिली है। वहीं यह गौरवपूर्ण क्षण देश भर के जवानों को पूरे जोश और उत्साह के साथ भविष्य में और अधिक योगदान देने हेतु निरंतर प्रेरित करता रहेगा। इस सम्मान समारोह के अवसर पर पौड़ी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई एवं इसी तरह से अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ पुलिस सेवाएं प्रदान करने हेतु भी प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button