हरिद्वार

थाना दिवस के अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्या

रानीपुर कोतवाली पुलिस की मेहनत लाई रंग, मायूस चेहरों पर आई मुस्कान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार जनपद में थाना दिवस का आयोजन कर पीड़ितों की शिकायतें सुनने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Oplus_16908288
थाना दिवस के अवसर पर पीड़ितों की समस्या सुनने के लिए उत्तराखंड पुलिस की एक अच्छी पहल बताई जा रही है, जिसके चलते लोगों द्वारा भी पुलिस की प्रशंसा की जा रहा है।
Oplus_16908288
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रानीपुर कोतवाली परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों की समस्या को सुनकर रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा ने त्वरित कार्रवाई की और कुछ शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
Oplus_16908288
दूसरी ओर रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा कई लाखों रुपए के सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 13 मोबाइल फोन बरामद करते हुए मायूस चेहरों पर मुस्कान ला दी।
Oplus_16908288
वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा ने बताया कि आज थाना दिवस के अवसर पर 25 फरियादी शिकायत लेकर रानीपुर कोतवाली पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि सबकी समस्या सुनी गई, जिसमें से मौके पर ही 4 फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया है।
Oplus_16908288
उन्होंने बताया कि साथ ही थाना दिवस के आयोजन के उपरांत रानीपुर पुलिस ने विभिन्न लोगो के गुम हुये करीब 02 लाख 98 हजार रूपये के कुल 13 मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उक्त मोबाइल फोनों को उनके स्वामियो के सुपुर्द किया गया है।

वहीं अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरो पर मुस्कान आई, स्वामियों द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button