लक्सर में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार 216 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार
कैप्सूल बेचकर जुटाए 19,550 रुपये भी बरामद ऑपरेशन लगाम के तहत लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान और पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन लगाम के तहत लक्सर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अवैध नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 216 नशीले कैप्सूल, कैप्सूल बेचकर हासिल किए गए 19,550 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बता दे एसएसपी नवनीत सिंह भूल्लर के निर्देश पर जिले भर में पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में लक्सर पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान आदिल निवासी गढ़ी संघीपुर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 216 कैप्सूल बरामद हुए। इसके अलावा नशीले कैप्सूल बेचकर प्राप्त 19,550 रुपये और मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं नशे का आदी है और कुछ कैप्सूल अपने इस्तेमाल तथा कुछ बेचने के लिए रखता था। पुलिस अब बरामद नशीले कैप्सूलों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी,एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई सुरेश कुमार सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र चौहान व होमगार्ड शुभम कुमार आदि शामिल शामिल रहे।









