हरिद्वार

दीपावली पर्व संपन्न, छठ महापर्व की तैयारियां शुरू

छठ व्रतियों को अर्घ्य प्रदान करने के लिए घाटों की साफ- सफाई अभियान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था, छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्य रूपलाल यादव ने कहा कि दीपावली पर्व के संपन्न होते ही छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई है।छठ व्रतियों को अर्घ्य प्रदान करने के लिए पूर्वांचल उत्थान संस्था के तत्वावधान में हरिद्वार में घाटों पर साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया है। घाटों पर साफ -सफाई अभियान की कमान छठ पूजा आयोजन समिति को सौंपी गई है। घाटों की सफाई के लिए उत्तरी हरिद्वार से बहादराबाद तक अभियान चलाया जा रहा है। बताते चलें कि दीपावली के अगले दिन सोमवार को छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्यों ने घाटों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संस्था की ओर से छठ महापर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सप्तऋषि से लेकर बहादराबाद के गंगनहर पुल के समीप छठ घाट को सजाने की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तरी हरिद्वार के गीता कुटीर घाट पर धर्मेंद्र शाह, नंदलाल साह, के नेतृत्व में जुटी है, वहीं बहादराबाद-सिडकुल हाईवे पर के गंगनहर पुल के समीप रूपलाल यादव, वरूण शुक्ला, रंजीता झा ने कमान संभाली है। उन्होंने बताया कि इन्हीं घाटों पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। शेष घाटों पर जल्द व्यवस्था शुरू की जायेगी। छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्य रूपलाल यादव ने कहा कि जेसीबी की मदद से बहादराबाद के छठ घाट को समतल कराने के साथ झाड़ियां हटाई गई है। अर्घ्य देने के सीढ़ियां भी बनाई गई है। वरूण शुक्ला ने कहा कि विगत कई वर्षों से संस्था के माध्यम से छठ व्रतियों के लिए व्यवस्था की जा रही है। रंजीता झा ने कहा कि जल्द ही पक्के घाट का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। पूर्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी जी घाट निर्माण पर सहमति जता चुके हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक आदेश चौहान,पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ एवं शिवालिक नगरपालिका चेयरमैन राजीव शर्मा भी घाट बनाए जाने के पक्षधर हैं। धर्मेंद्र साह ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में रहने वाले पूर्वांचल समाज के लोग सप्तऋषि घाट पर छठ पूजा मनाते चले आ रहे हैं। इस बार पानी ज्यादा होने के चलते सुविधा की दृष्टि से गीता कुटीर घाट पर छठ पर्व मनाया जायेगा। मिथलेश तिवारी, संतोष झा, अतुल राय, उमेश यादव, गुड्डू शर्मा, काशीनाथ गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विश्वनाथ यादव नंदलाल साह, गुलशन कुमार, किशन यादव, मनीष मिश्रा, नवल किशोर, जय प्रकाश, चंदन दुबे, सरवन दुबे, मंटू यादव, सिकंदर, दिनेश, बड़ेलाल , उमेश, सिफाई यादव शिव ठेकदार, विपिन शाह, बिहारी लाल, हरेंद्र, जंग बहादुर सहित अन्य सदस्य घाटों पर व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button