रुद्रपुर परिवहन विभाग टीम द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत ओवर लोडिंग वाहनों के विरुद्ध चलाया सख्त अभियान
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले 12 वाहनों को सीज कर की कार्यवाही

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। ऊधमसिंह नगर रुद्रपुर उप संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय टीम द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं सोमवार को उप संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में रुद्रपुर किच्छा सितारगंज क्षेत्र में ओवर लोडिंग वाहनों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें सभी तरह से वाहनों के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग, लाइसेंस, फिटनेस, वाहन बीमा की बारीकी से जांच की गई। वहीं उप संभागीय परिवहन विभाग टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान को देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। उप संभागीय अधिकारी नवीन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान नियमों के विरुद्ध वाहन संचालन पाए जाने वाले कुल 25 वाहनों के चालान किए गए जिसमें 12 वाहनों को सीज कर कार्यवाही की गई है। सीज किए गए वाहनों में 07 माल वाहक वाहन, 04 यात्री वाहन, 01 मोटर साइकिल है। वहीं परिवहन विभाग टीम द्वारा चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक भार ले जा रहे 04 वाहनों को तत्काल जब्त करते हुए ओवर लोडिंग पर सख्त कार्रवाई की गई। अन्य वाहनों में बिना टैक्स, फिटनेस आदि विभिन्न अभियोग में चालान कर कार्यवाही की गई। वहीं उप संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा। जिसमें किसी भी तरह से यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।









