शिवालिक नगर के व्यापारियों ने दी एसएसपी को बधाई
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में कानून व्यवस्था होगी बेहतर: धर्मेद्र विश्नोई
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नाई के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवनियुक्त पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर से भंेटकर उनका स्वागत किया और बधाई दी। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बिश्नोई ने कहा कि नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर अनुभवी पुलिस अधिकारी हैं। उनके अनुभव का लाभ जनपद को मिलेगा और धर्मनगरी हरिद्वार सहित पूरे जिले में असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी। कानून व्यवस्था बेहतर होगी। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में व्यापारी भी पुलिस का पूर्ण सहयोग करंेगे। उन्होंने जनपद को अपराध मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगायी जाए और महिलाआंे के प्रति होने वाले अपराध के मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधि मंडल मंे विकास बाली, श्रवण बिश्नोई, सभासद हरिओम चौहान, अमित भट्ट, सुनील कुमार, तनुज अग्रवाल, आशीष पाठक, शंकर चौधरी, यशपाल गुप्ता, शिव नरेश शर्मा, धनाराम, सोनाराम, चौधरी जितेंद्र सिंह, राजूराम चौधरी, चुन्नीलाल सुरेश चौधरी आदि व्यापारी शामिल रहे









