हरिद्वार

नो पार्किंग बनी शहर की व्यवस्था पर सवाल: सुनील सेठी

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

(नीटू कुमार) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार एसएसपी से हाइवे सहित शहर की अंदरूनी सड़को, सर्विस लेन, अंडरपास पर ट्रैफिक बाधित करने वाले वाहनों पर सख्त चालान्त्मक कार्यवाही की रखी मांग। स्कूली बसों सहित एंबुलेंस जरूरी कार्यों से जा रहे राहगीरों को आ रही बड़ी परेशानी पर हरिद्वार पुलिस से की संज्ञान लेने की मांग। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने ऋषिकुल हाइवे पर पूरे दिन खड़ी अनियोजित नो पार्किंग बसे, भीमगोड़ा पंक्तदीप पार्किंग के सामने हाइवे पर विशेषकर शाम 6 से रात्रि 10 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था खराब करती बसे, सप्तऋषि शांतिकुंज से लेकर सिंहद्वार विशेषकर भूपतवाला दूधाधारी चौक सहित शांतिकुंज फ्लाइओवर के नीचे अंडर कट पर पार्क होती बसे अन्य गाड़िया, कॉलोनियों आवासियों क्षेत्रों में खड़ी होती बसे, दूधाधारी चौक से सुखी नदी भूपतवाला के बीच सड़को पर पार्क होती बड़ी बसे, वेद निकेतन पावन धाम श्मशान घाट मार्ग पर खड़ी बसे जिस प्रकार रोजाना यातायात प्रभावित कर जाम का मुख्य कारण बन रही है इस पर पुलिस प्रशासन सहित यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग एआरटीओ को मिलकर एक बड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। सुनील सेठी ने बताया कि रोजाना विशेषकर दिवाली सीजन तक इन नो पार्किंग वाहनों विशेषकर बड़ी बसो से स्कूली बच्चे हो या अन्य राहगीर रोजाना परेशान हो रहे है समय से अपने गंतव्य पहुंचने में सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पुलिस प्रशाशन को संज्ञान लेना चाहिए कि पार्किंग में ऐसी बसे खड़ी हो इनके चालान हो जरूरत पर वाहन सीज की प्रक्रिया की जाए। मांग करने वालो में मुख्य रूप से सोनू चौधरी, भगीरथ सिंह, देवेंद्र गोयल, हरि मोहन भारद्वाज, गौरव कुमार, रजत शर्मा, अनिल अरोड़ा, सचिन अग्रवाल, आशीष शर्मा, अमित सिंह, राजेश कुमार रहे।

Related Articles

Back to top button