देहरादून

टूटी सड़कों से परेशान होकर अधिवक्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को चाय पर बुलाया, लिखा पत्र

राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। देहरादून हरिद्वार के हरिपुर कला गांव के एक सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता ने क्षेत्र में टूटी हुई सड़कों और वर्षा जल भराव के कारण होने वाली समस्याओं से परेशान होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय पर बुलाया है। वहीं इस बाबत पर सामाजिक कार्यकर्ता और एडवोकेट हिमांशु सरीन ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर विभाग की ओर से लगातार की जा रही लापरवाही और कई बार अनुरोध के बाद भी सड़क न बनाए जाने के कारण नाराज होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्थानीय विभाग को कि लापरवाही को देखते हुए चाय पर बुलाया है। उन्होंने पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि कई बार मौखिक निवेदन के बाद भी सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया जा रहा है और जहां सीवर लाइन डाली गई है वहां पर सड़क नहीं बनाई जा रही है, ऐसे में यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाय पीने उनके घर आएंगे तो उनके स्वागत एवं प्रोटोकॉल में संबंधित विभाग रातों-रात सड़क बनाएगा। जिससे क्षेत्र की समस्या का समाधान चंद मिनटों में हो जाएगा, और क्षेत्र की सड़कों का भी विकास क्षेत्र वासियों को देखने को मिलेगा। वहीं उन्होंने मीडिया को बताते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे स्थानीय लोगों के साथ उच्च न्यायालय नैनीताल की शरण में जाएंगे।

Related Articles

Back to top button