देहरादून

वैभव गुप्ता को मिली कालसी थाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से पुलिस सेवाएं प्रदान करने वाले वैभव गुप्ता को बनाया कालसी थानाध्यक्ष

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(वेद प्रकाश/राजेश कुमार) देहरादून। देहरादून जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा कई पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। वहीं प्रदेश में कई जगह पुलिस सेवाएं प्रदान करने वाले वैभव गुप्ता को देहरादून के कालसी थाने की कमान सौंपी है। वहीं उत्तराखंड में पिछले काफी समय से अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ पुलिस सेवाएं प्रदान करने वाले वैभव गुप्ता ने पुलिस महकमें में व राज्य की जनता में विश्वास कायम किया है। आपको बता दें कि मूलरूप से हरिद्वार कनखल के रहने वाले उप निरीक्षक वैभव गुप्ता पूर्व में थानाध्यक्ष देवप्रयाग, पेशकार एसएसपी पौड़ी, पीआरओ एसएसपी देहरादून/पौड़ी के अलावा चौकी प्रभारी हरबर्टपुर/ सिमली जैसे महत्वपूर्ण पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में कार्य करने वाले उप निरीक्षक वैभव गुप्ता पर भरोसा जताते हुए थाना कालसी का थानाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं थानाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने बताया कि जिस भरोसे से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह अपने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता अपराध पर नियंत्रण रखना होगा व फरियादियों की समस्या को सुनते हुए उनको न्याय दिलाने का प्रयास किया जायेगा। वहीं दूसरी ओर अवैध नशे की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जाएगा। वहीं थानाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कालसी थाना क्षेत्र की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button