ऊधमसिंह नगर में एसओजी टीम और गदरपुर थाना पुलिस को मिली एक ओर बड़ी सफलता
गदरपुर थाना क्षेत्र में हुई गौकशी और पुलिस टीम पर फायरिंग की घटना में फरार चल रहा बदमाश गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जिले भर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं अपराध नियंत्रण पर लगातार पुलिस बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वहीं जनपद ऊधम सिंह नगर एसओजी प्रभारी उमेश कुमार एवं गदरपुर थाना पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। एसओजी प्रभारी उमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों गदरपुर थाना क्षेत्र में गौकशी घटना में शामिल कुल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम जुटी हुई थी। जिसमें पुलिस टीम अभियुक्तों तक पहुंची तभी अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई लेकिन पुलिस टीम की ओर से जवाबी फायरिंग में 02 अभियुक्तों को पुलिस टीम गिरफ्तार करने में सफल हुई थी लेकिन एक अन्य अभियुक्त फरार हो गया था। जिसकी धरपकड़ हेतु एसओजी टीम के साथ ही गदरपुर थाना पुलिस टीम द्वारा कड़े प्रयास किए गए जिसमें पुलिस टीम द्वारा बाजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दोराहा पुलिस चौकी क्षेत्र के पास हाईवे के निकट ग्राम कनोरा में आम के बगीचे में पुलिस टीम फरार अभियुक्त तक पहुंची पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें पुलिस टीम की ओर से जवाब में फायर किए गए आखिरकार पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में फरार चल रहे अभियुक्त को पैर में गोली लगने पर वह घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को पहले बाजपुर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया उसके बाद रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा जिला अस्पताल मे पहुंच कर मुठभेड़ में घायल हुए अभियुक्त को देखा और पुलिस टीम से आवश्यक जानकारी ली गई। एसओजी प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि फरार चल रहे शातिर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायर किए गए फायर जवाब में पुलिस द्वारा भी चार राउंड फायर किए गए। वहीं उमेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त जेल से रिहा होने के बाद से अपराध की दुनियां में शामिल हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त गौ मांस तस्करी करके रामपुर से बाजपुर ले जाया जा रहा था। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा तीन जिन्दा कारतूस, करीब 17 किलो गो मास और मोटर साइकिल बरामद की गई है। वहीं एसओजी टीम एवं गदरपुर थाना पुलिस टीम द्वारा फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने अपना नाम एवं पता मोइन कुरैशी पुत्र यामीन कुरैशी निवासी चक्कर की मिलक मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बताया।









