हरिद्वार

पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है रोशनाबाद निवासी बिंदरपाल की शिकायत पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक युवक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अतीक अहमद निवासी रोशनाबाद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button