फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ का फायरिंग करने वाले 3 शूटर राजस्थान से गिरफ्तार
फायरिंग से पहले 5 दिन में दो बार की थी टाइगर की रैकी, शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे बताए जाते हैं

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(डॉ. चेतन ठठेरा) जयपुर। मुंबई। फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ का रविवार शाम को हुई फायरिंग के मामले में आरोपी शूटर को चंद घंटे में मुंबई पुलिस और राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन के जरिए राजस्थान के कोटा शहर से धर दबोचा।
फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ रविवार 18 अक्टूबर की शाम को जुहू के पुष्प पार्क के पास हर रविवार की तरह फुटबॉल खेल कर अपनी बीएमडब्ल्यू कर से रवाना हुए तभी उनकी कर पर मोटरसाइकिल पर आए तीन युवक भीड़भाड़ के बीच ही लगभग 5 से 7 राउंड दनादन फायरिंग कर दी इस फायरिंग से सेक्टर में एकदम अफरा तफरी मच गई। व्हेन इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ बाल बाल बच गए उनके बाएं हाथ में कांच और बारूद लगने से चोट आई जबकि उनके ड्राइवर फ़िरदौस को गोली लगी सूचना है। टाइगर श्रॉफ मौत की किसी को देखते हुए तत्काल गोली लगने से घायल हुए अपने ड्राइवर फिरदौस को अपनी गाड़ी स्वयं ड्राइव कर अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच हरकत में आ गई।
जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी अंधेरी वेस्ट स्टेशन के पास बाइक छोड़कर बोरीवली की ओर ट्रेन में भागे थे, फिर महाराष्ट्र बॉर्डर पार कर गुजरात होते हुए दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन में सवार हो गए थे। मुंबई पुलिस को उनकी लास्ट लोकेशन अंधेरी रेलवे स्टेशन मिली थी, जिसके बाद RPF, GRP और पड़ोसी राज्यों को अलर्ट किया गया। कोटा में ट्रेन रुकते ही पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों को दबोच लिया। तीनों में दो हरियाणा के सोनीपत निवासी और एक बिहार/महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। जिनके नाम फूल सिंह, ऋतिक उर्फ रोशन और रेहान सामने आए हैं। शक है कि ये लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं और हमले से पहले 5 दिन में दो बार टाइगर की रैकी भी की थी।
कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, मुम्बई पुलिस से सुबह सूचना मिलते ही डीएसपी और साइबर सेल की टीम ने महज 15 मिनट में जाल बिछाया और पूरी ट्रेन की तलाशी लेकर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी नेपाल भागने के फिराक में थे। एसपी ने कहा कि इनके कब्जे से अभी कोई हथियार बरामद नहीं हुए हैं, लेकिन पूछताछ की जाएगी कि इन्होंने उन हथियारों का क्या किया। वारदात के बाद ये लोग तुरंत रवाना हो गए थे। आगे दिल्ली पहुंच कर इनकी नेपाल भागने के प्लानिंग थी। इन्हें अब मुम्बई पुलिस को सौंपा जाएगा। इधर दूसरी और मुंबई क्राइम ब्रांच ने BNS धारा 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर 15 टीमों के साथ जांच शुरू कर दी है।
इस घटना सूचना मिलती ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे देर रात टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी लेने के साथ ही घटना के बारे में जानकारी ली। शिंदे ने कहा कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार अभिनेता परिवार के साथ है उन्होंने भरोसा दिया कि मामले को प्राथमिकता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









