केलनपुर गांव में आयोजित हुई भव्य बैठक, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का लिया संकल्प

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय क्रिश्चियन एकता संघ संगठन की ओर से रुड़की क्षेत्र के ग्राम केलनपुर, जनपद हरिद्वार, उत्तराखंड में सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक बैठक का भव्य आयोजन किया गया है। बैठक का आयोजन ग्रामीण जिला अध्यक्ष तेलूराम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों एवं सामाजिक एकता के संदेश से प्रेरित होकर सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, राष्ट्रीय सचिव रोहिताश कटारिया, सचिव प्रियांशु कुमार, प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार सहित प्रदेश महासचिव सुभाष, रविंद्र, ललित एवं मनोज उपस्थित रहे। वहीं जिला अध्यक्ष अंकित कुमार, महासचिव अमित, मीडिया प्रभारी गोपी, अर्जुन, शुभम और सतीश सहित अनेक पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। बैठक के दौरान संगठन को गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की। महिला मोर्चा की ओर से जिला अध्यक्ष मुंद्रेश, उपाध्यक्ष नीलम, उर्मिला, कोमल एवं संयोगिता मौजूद रहीं। वहीं बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष पंकज कुमार और अमित ने भी अपनी सहभागिता निभाई। इसके अतिरिक्त जनपद मुजफ्फरनगर से जिला उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार, कार्तिक, दिनेश एवं महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सीमा रानी ने कार्यक्रम में भाग लिया। सहारनपुर जनपद से जिला सचिव संदीप, पूरण जी तथा रामपुर मनिहारान ब्लॉक अध्यक्ष प्रवेश जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने से संगठन के पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। संगठन को केवल पदों तक सीमित न रखते हुए जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाना और समाज के लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना प्राथमिकता रहेगी। सैकड़ों लोगों की भागीदारी और महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ यह सदस्यता अभियान राष्ट्रीय क्रिश्चियन एकता संघ के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।









