लापरवाही बिना रोड मैप के हो रहे कार्यों से उतरी हरिद्वार में बिजली संकट से जनता में भारी रोष: सुनील सेठी
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला अधिकारी से लापरवाह जिम्मेदार विभागों संस्थाओं पर की कार्यवाही की मांग। सुनील सेठी ने बताया कि जब से सीवर कार्यदायी संस्था हो या क्षेत्र में हो रहे अन्य कार्य सभी ने बिना रोड मैप बिना विद्युत जल गैस के अधिकारियों की अनुपस्थिति में कई जगह बिजली की पानी की गैस की लाइने जगह जगह क्षतिग्रस्त कर दी है जो अब भी जारी है संसाधनों सहित कई उपकरणों इन्हें ठीक करने वाले जिम्मेदार लोगों की कमी में चलते रोजाना जनता परेशान हो रही है क्योंकि ये खुदाई के कार्य ज्यादातर रात्रि में हो रहे है जिस कारण कभी सुबह पानी नहीं तो कभी बिजली नहीं। कल बीती रात्रि भी रानी गली पर खुदाई के कारण बिजली, पानी गैस सभी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिसकी सप्लाई 20 घंटे तक बाधित रही जनता पानी से लेकर बिजली तक के लिए परेशान रही व्यापारियों का सामान खराब हो गया तो घरेलू लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सुनील सेठी ने जिम्मेदार विभागों पर कार्यवाही की माँग करते हुए क्षतिग्रस्त लाइनों को ज्वाइंट न लगाकर इनसे पूरी लाइने बदलने पूरी केबल बदलने की मांग की है जिससे भविष्य में डेमेज लाइनों की मरम्मत सही से न होने से जनता को परेशान न होना पड़े और बनी सड़को को खोदना न पड़े। रोष जताने वालो में मुख्य रूप से लाल जी, राजेश पांडे, मनोज मिश्रा, राकेश सिंह, कृष्ण कुमार, हरिमोहन भारद्वाज, सुशील शर्मा, अमित अरोड़ा, लक्की अनेजा, गगन गुप्ता, पावन पांडे, नंदकिशोर अरोड़ा, लक्की सिंह, अनिल अरोड़ा, संदीप कुमार, मनीत पांडे, जनार्दन पांडे, अमित पांडे रहे।









