रुड़की

रुड़की में DD ज्वेलर्स का धमाकेदार आगाज, संगीता बिजलानी ने लगाए चार चांद

रवि सक्सेना रुड़की संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) रुड़की। शहर के ज्वेलरी हब आजाद नगर चौक पर DD ज्वेलर्स के दूसरे भव्य शोरूम का ग्रैंड उद्घाटन धूमधाम से किया गया। पहला शोरूम सिविल लाइंस, हरिद्वार रोड पर पहले से ही ग्राहकों के भरोसे का प्रतीक बना हुआ है, अब दूसरे शोरूम के खुलने से ग्राहकों को एक ही शहर में डिजाइनर कलेक्शन के और ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

इस भव्य समारोह का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने फीता काटकर किया। इस खास मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मनीषा बत्रा भी उनके साथ मौजूद रहीं। मनीषा बत्रा ने न सिर्फ पूरे शोरूम का अवलोकन किया बल्कि महिलाओं के लिए लाई गई नई लाइट वेट और डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन की विशेष रूप से सराहना की। उनकी गरिमामयी मौजूदगी से कार्यक्रम में पारिवारिक और उत्सवी माहौल और भी बढ़ गया।

समारोह की सबसे बड़ी आकर्षण रहीं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी। उनके शोरूम में प्रवेश करते ही माहौल ग्लैमर से भर गया और लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लग गई। संगीता जी ने DD ज्वेलर्स की नई ब्राइडल और डायमंड कलेक्शन को देखकर कहा कि रुड़की जैसे शहर में इतना ट्रेंडी और इंटरनेशनल लुक वाला कलेक्शन देखना वाकई काबिले तारीफ है।

संचालक दीपक मित्तल ने बताया कि ओपनिंग के अवसर पर मेकिंग चार्ज पर विशेष छूट और हर खरीद पर आकर्षक उपहार दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button