हरिद्वार में कुम्भ मेला से पूर्व रिक्शा चालकों पर मंडराया रोजी रोटी का संकट, नगर निगम की पहल का विरोध
राजेश पसरीचा उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा भीमगोड़ा से हरकी, पौड़ी पोस्ट ऑफिस तक गोल्फ कार संचालित करने के निर्णय से कहीं न कहीं सैकड़ों बैटरी रिक्शा व ऑटो चालकों के सामने रोजी रोटी का संकट मंडराने लगा है। वहीं तीर्थ नगरी हरिद्वार में हजारों रिक्शा चालक दिन भर मेहनत करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। लेकिन हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा भीमगोड़ा से हरकी पौड़ी पोस्ट ऑफिस तक गोल्फ कार संचालित किए जाने के निर्णय से रिक्शा चालकों में जिला प्रशासन के निर्णय से नाराजगी देखने को मिल रही है। जिस पर आज ऑटो रिक्शा यूनियन व बैटरी रिक्शा यूनियन के नेतृत्व में तमाम रिक्शा चालक एकत्रित हुए जहां सभी रिक्शा चालकों की आपसी सहमति से गोल्फ कार संचालित करने के विषय पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ओर हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन दिया गया। जिसमें ओटो, बैटरी रिक्शा चालकों ने अपनी समस्या व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ओर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से वार्ता की। ज्ञापन देने वालों में पोस्ट ऑफिस से देवभूमि हरिद्वार ई रिक्शा यूनियन संरक्षक देवा ठाकुर, अध्यक्ष सुभाष सिंह राठौड़, महामंत्री सर्वेश राय, भीमगोड़ा ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष अशोक कश्यप, मनसा देवी टेंपो यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप उर्फ कालू, उपाध्यक्ष चंद्रपाल, भीमगोडा टेंपो यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र, दीपक जैन, सोनू, सिंधी, प्रीतम, साहिल, धीरज, कालू, अजय, पंकज, दीपक, भगत, पंकज और अन्य 20 से 25 ई रिक्शा मलिक एवं ड्राइवर उपस्थित रहे हैं।









