हरिद्वार में बढ़ता अपराध का ग्राफ, पिछले चार दिन में लुट, चोरी और हत्या
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चाएं तेज, बीती रात भी हुई फायरिंग

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। लूट, चोरी, हत्या ओर फायरिंग के मामले प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र वासियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। शहर में चर्चा है, की लगातार क्राइम मीटिंग को लेकर जहां एसएसपी सख्त नजर आते हैं तो वहीं क्षेत्र में बढ़ता अपराध का ग्राफ कहीं न कहीं सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।
जानकारी के अनुसार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चार दिन के अंदर चार घटना घट चुकी है। अपराध की बढ़ती घटना में रानीपुर कोतवाली, कनखल कोतवाली, रुड़की कोतवाली, ज्वालापुर कोतवाली समेत कलियर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देर रात ताजा मामला फायरिंग का प्रकाश में आया है। जिसमें रुड़की कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व हुए गोली कांड का रविवार को खुलासा कर दिया है। दुसरी और आज कनखल क्षेत्र में झपटामार चैन की घटना का भी खुलासा किया है। वहीं शिवलोक कॉलोनी में सराफा कारोबारी से लूट, भगत सिंह चौक से ई रिक्शा चोरी, कनखल में चैन लुट समेत कलियर क्षेत्र अंतर्गत फायरिंग के मामले आ चुके है।
शहर में चर्चा है कि हरिद्वार से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ता अपराध कहीं ना कहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहा है, लगातार हो रही वारदात को लेकर स्थानीय निवासियों में भी भय का माहौल बना हुआ है। जहां लगातार हरिद्वार पुलिस खुलासे कर रही है तो वहीं एक के बाद एक वारदात कर बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।









