हरिद्वार

आदतन अपराधी मनीष को हरिद्वार से किया जिला बदर, कनखल पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जिले की सीमा से बाहर छोड़ा

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कनखल पुलिस ने आदतन अपराधी मनीष निवासी पंजानहेड़ी को जिला बदर कर दिया। आरोपी के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने आरोपी के जिला बदर के आदेश जारी किए थे।आज शनिवार को कनखल पुलिस ने न्यायालय के आदेश की तामील कराते हुए मनीष को हरिद्वार जिले की सीमा से बाहर कर दिया।

Related Articles

Back to top button