गुमशुदगी दर्ज निकली हत्या: रवि चौहान हत्याकांड का खुलासा
डेढ़ लाख रुपए की सुपारी: हिस्ट्रीशीटर नदीम और दानिश ने उतारा मौत के घाट, ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने एक ऐसे हत्याकांड से पर्दा उठाया है सुनते ही विश्वास करना भी नामुमकिन सा लगता है, जी हां अपनों ने ही दे डाली जान मारने की सुपारी, जमीनी विवाद के चलते रवि चौहान को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता के दौरान रवि चौहान हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के भाई ने जमीन उपहार स्वरूप में दी थी, नाराज दामाद ने रवि चौहान की सुपारी देते हुए हत्या करवादी। चौकाने वाला मामला तो जब सामने आया जब मृतक की पत्नी ने ज्वालापुर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की दिन-रात की मेहनत रंग लाई और हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी ने 17 अप्रैल को अपने पति रवि चौहान निवासी सीतापुर की गुमशुदगी ज्वालापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, तलाश करते हुए ज्वालापुर पुलिस को दो दिन बाद रवि चौहान का शव रानीपुर झाल से बरामद हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि मृतक रवि चौहान के भाई ने उपहार स्वरूप जमीन दी थी। उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर काफी दिनों से भाई का दामाद नाराज चल रहा था, जिसके चलते एक प्लाट भी दिया गया, अपने लालच को पूरा करने के लिए आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर मृतक की हत्या की सुपारी दे दी।
उन्होंने बताया कि ज्वालापुर पुलिस टीम ने सुपारी लेकर हत्या करने आरोपी हिस्ट्रीशीटर नदीम और दानिश अली को हिरासत में लेकर उनके कब्जे के हत्या के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर तथा सुपारी के तौर पर मिली रकम में से बची धनराशी ₹61000/-बरामद की। गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे और गिरफ्तारी के डर से हत्या की सुपारी देने के आरोपी चाचा-भतीजे फिलहाल भुमिगत हो गए हैं जिनकी तलाश में लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।









