उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला खड़खडी क्षेत्र स्थित दीपिका गैस एजेंसी पर पहुंचे सैकड़ों उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
गैस एजेंसी संचालक पर उपभोक्ताओं ने लगाए आरोप, बोले सरेआम उपभोक्ताओं को किया जा रहा परेशान
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला खड़खडी क्षेत्र स्थित दीपिका गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। कई उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए दीपिका गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं वहीं गैस एजेंसी संचालक द्वारा गैस सिलेंडर नहीं आने का हवाला देकर उपभोक्ताओं को टहला दिया जा रहा था। जिससे अब उपभोक्ताओं का सब्र टूटा देखा जा सकता है। वहीं सैकड़ों उपभोक्ताओं ने दीपिका गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा किया और गैस एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी का खुला आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर जब हरिद्वार में किसी ओर गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी गैस उपलब्ध हो रही है तो फिर दीपिका गैस एजेंसी पर ही उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों में क्यों लगना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के गुस्से को देख एजेंसी स्वामी भाजपा पूर्व विधायक सुरेश राठौर भी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने उपभोक्ताओं को शांत करने की कोशिश की लेकिन उपभोक्ताओं का सब्र का बांध टूटता नजर आया। वहीं चर्चा यह बनी हुई है कि क्या हरिद्वार जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा दीपिका गैस एजेंसी पर निरीक्षण क्यों नहीं किया जा रहा। गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा कड़े निर्देश जारी किए जाने चाहिए। जिससे आम जनता को घरेलू गैस सिलेंडर वितरण में किसी तरह से कोई दिक्कत नहीं होगी वहीं यदि कालाबाजारी का खेल चल रहा है तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे किसी भी गैस एजेंसी संचालकों द्वारा धांधली करने पर लगाम लगाई जा सके।









