आठ घंटे में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दो नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को भेजा जेल
खुलासा: आरोपियों ने बना रखा है BAAZ नाम से इंस्टाग्राम पर गैंग, भेल फाउंड्री गेट के पास की थी फायरिंग

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, आठ घंटे के भीतर भेल फाउंड्री के पास हुई फायरिंग का एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि दो नाबालिगो को समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दो तमंचे सहित तीन चाकू बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीएचईएल फाउंड्री के पास फायरिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। फायरिंग प्रकरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर को निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि भेल फाउंड्री के पास फायरिंग प्रकरण में दो नाबालिगो समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ज्वालापुर निवासी वंशु ने दोस्त के साथ हुई लड़ाई में गवाही दी थी, साथ ही ज्वालापुर, हरिद्वार कोतवाली में लड़ाई झगड़े के मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुरानी रंजिश रखते हुए फरमान, अनमोल उर्फ वीरेंद्र, सागर उर्फ पहाड़ी ने बीएचईएल के पास ज्वालापुर निवासी वंशु को रस्ते में रोकर लड़ाई झगड़ा करते हुए हाथ पर गोली मारकर फरार हो गए। साथ ही पकड़े हुए एक आरोपी अनमोल उर्फ धीरेंद्र पर श्यामपुर, सिडकुल, नगर कोतवाली समेत चार मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपियों द्वारा इंस्टाग्राम पर BAAZ नामक ग्रुप बना रखा है, जिसमें सभी आरोपी जुड़े हुए हैं और उक्त गैंग अपना वर्चस्व दिखाने के लिए अवैध हथियारों के साथ लोगों को डराने एवं धमकाने का काम भी करते है। वही फायरिंग प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है, और पकड़े गए आरोपियों पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।









