हरिद्वार

पथरी पुलिस का एक्शन: पांच हजार का इनामी गौ तस्कर व गैंगस्टर गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत पथरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी तस्कर समेत एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। बता बता दे थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में दबिश देते हुए ऐथल निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया, जिस पर गौ तस्करी के मामले में एसएसपी द्वारा 5000 का इनाम घोषित था। उसके साथ ही ग्राम बौडाहेड़ी निवासी जब्बार को भी दबोचा गया, जो गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहा था। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Back to top button