सर्व समाज हितो को संकल्पबद्ध है राष्ट्रीय पंजाबी महासभा: सुनील सेठी
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कार्यकारणी का विस्तार करते विभिन्न पदों पर दायित्व निभा रहे वर्तमान में पार्षद हरविंद्र सिंह विक्की को प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड प्रदेश, सतनाम सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मनोज महंत को प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय अनेजा को प्रदेश सचिव एवं वरुण भाटिया को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय पंजाबी महासभा का विस्तार किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने समस्त नवनियुक्त पदाशकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत सम्मान करते हुए कहा कि समाजसेवा में प्रयासरत व्यक्तियों को संगठन में जोड़कर समाज का विकास करना ही हमारा लक्ष्य है सर्व समाज हितो को हमारा संगठन पूरे भारत देश में काम कर रहा है उसी प्रकार उत्तराखंड में भी हम अलग अलग जिलों से जल्द सामाजिक लोगों को जोड़कर उन्हें दायित्व सौंपेगे जिसमें आज कार्यकारिणी विस्तार कर सामाजिक लोगों को टीम का हिस्सा बनाने की शुरुवात की है आगे पूरे प्रदेश से लेकर हर जिले हर शहर हर वार्ड बूथ तक कार्यकारणी बनाई जाएगी जिससे एक ऐसा संगठन तैयार हो जो सर्व धर्म सम्मान सर्व समाज के साथ खड़ा होकर सभी के हितों भले के लिये कार्य करे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के संगठन को मजबूत कर समाज के लिए कार्य करने की अपील की। संगठन का नाम रोशन करते हुए जनहित समाजहित के लिए कार्य करते हुए निम्न स्तर से जुड़े हर व्यक्ति की मदद करने का मुख्य लक्ष्य रखा। जल्द एक प्रतिनधिमंडल कुछ मुख्य माँगो को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता, प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हर भगवान छाबड़ा, सुरेश आनंद राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य, विनोद जौहर जिला अध्यक्ष अम्बाला कैंट, लक्ष्मण विनायक जिला अध्यक्ष यमुनानगर, अमन तलवार राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य, वेद प्रकाश खुराना, ओम प्रकाश, गिरीश भाटिया, हरीश अरोड़ा, संजीव सहगल, रवि बांगा, सन्नी अरोड़ा, अमित अरोड़ा, सतवंत सिंह, राहुल अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, अमृत सिंह, कुलदीप अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, जतिन सेठी, कुलदीप सेठी, अमित सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।









