हरिद्वार

महंत रामानंद पुरी महाराज हुए ब्रह्मलीन, कल गुरुवार को दी जाएगी समाधि

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के पूर्व सचिव श्रीमहंत रामानंद पुरी महाराज आज ब्रह्मलीन हो गए। उनको कल गुरुवार को समाधि दी जाएगी। महंत रामानंद पुरी महाराज काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज दोपहर बाद उन्होंने श्री राम कृष्ण मिशन अस्पताल कनखल में अंतिम सांस ली। श्री पंचायती अखाड़ा तपोनिधि श्री निरंजनी के पूर्व सचिव श्रीमहंत रामानंद पुरी महाराज ने आज ब्रह्मलीन को गए। वे करीब 70 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को अखाड़े से निकाली जाएगी। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने शोक जताते हुए उन्हें महान संत बताया। एसएमजेएन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. सुनील बत्रा ने स्वामी रामानंद पुरी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया वे कालेज के सचिव रहे हैं। उनका निधन कालेज व संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके शोक में कल कालेज बंद रहेगा।

Related Articles

Back to top button