हरिद्वार

श्री गंगा माता मोबाईल लघु व्यापार महासंघ का किया गठन

मोबाईल लघु व्यापार के गठन से क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार: विदित शर्मा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। वार्ड 2 की निर्वतमान भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के संयोजन में श्री गंगा माता मोबाईल लघु व्यापार महासंघ का गठन किया गया। हरिमोहन भारद्वाज संगठन के अध्यक्ष, मनीष महामंत्री, प्रवीण कश्यप कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार, अनुज ठाकुर, प्रवेश भारद्वाज, विक्की, विनित, अशोक मक्कड़ उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र बाबू, विजय कुमार, सन्नी कोल, दलीप केशरी मंत्री मनोनीत किए गए। निर्वतमान पार्षद सुनीता शर्मा व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। सुनीता शर्मा ने कहा कि भूपतवाला यात्री बाहुल्य क्षेत्र है। क्षेत्र में स्थित होटल, धर्मशालाओं में ठहरने वाले यात्रीयों को सामान खरीदने के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। श्री गंगा माता मोबाईल लघु व्यापार महासंघ से जुड़े व्यापारी यात्रीयों को उनके स्थान पर ही जरूरी सामान उपलब्ध कराएंगे। स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी व भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि मोबाईल लघु व्यापार बनने से क्षेत्र के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। यात्रीयों व स्थानीय लोगों से होने वाली ठगी व अनापशनाप दाम वसूलने पर रोक लगेगी। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अंकुश भाटिया ने कहा कि स्थानीय युवा उचित दामों पर यात्रीयों को सामान उपलब्ध कराएंगे। साथ ही बिना पहचान के क्षेत्र में यात्रीयों के साथ ठगी करने वाले लोगों पर कार्रवाई भी हो सकेगी। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रचार प्रमुख सतनाम सिंह, नीरज, अमन, सोनू चंचल, धर्मेंद्र, पवन, राहुल, राहुल केसरी, बाबू राम, राकेश, शिवकुमार, अरविंद, सुरेन्द्र, छवि लाल, अमित, आकाश, नितिन, चेतन, भगवान दास, नवीन, महेन्द्र, रविंद्र वर्मा, भुनचन्द्र भट्ट, ओमवीर, बंशी राव, रोहित शुक्ला, शिवम चैहान, ओम ठाकुर, तुलसी देवी, पार्वती देवी, योगेन्द्र शर्मा, विवेकानन्द, लीलावती देवी, कृष्णा, हर्ष ठाकुर, हर्षित सैनी, राजेश केसरी, अकुंश केसरी, संदीप, कविता मक्कड, नकुल ,बबीता, अनिल कुमार पिंकी, महेश आनंद, महेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button