हरिद्वार

गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने छबील लगाकर श्रद्धालुओं को पिलाया ठंडा शरबत

तपती गर्मी में श्रद्धालुओं की सेवा करना सभी का कर्तव्य: कमल खड़का

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के संरक्षक बाबा नंदलाल महाराज के निर्देशों पर हरकी पैड़ी के समीप गऊघाट पर भीषण गर्मी के चलते यात्री श्रद्धालुओं को छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया। अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से गंगा स्नान के लिए यात्री श्रद्धालु भीषण गर्मी की परवाह किए बगैर हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर मां गंगा की पूजा अर्चना आराधना करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रस्ट के माध्यम से छबील लगाकर तीन हजार लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया। आगे भी यह अभियान निरंतर गंगा दशहरे तक जारी रहेगा। कमल खड़का ने कहा कि बाहर से आने वाले यात्री श्रद्धलुओं को गर्मी में ठंडा शरबत पिलाने से मन को शांति मिलती है। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग हरकी पैड़ी एवं गंगा घाटों पर पहुंचते हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ की और जाने वाले यात्री श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि उनकी सेवा में अपना समय अवश्य दें। पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। उन्होंने अन्य व्यापारियों एवं संस्थाओं से भी अपील की कि गर्मी को देखते हुए जगह-जगह छबील की व्यवस्था लागू कराएं। जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय हो सके। लू एवं गर्म हवाओं के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें होती हैं। जिला प्रशासन भी जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था को लागू कराए। गऊ घाट पर लगायी गयी छबील में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठंडा शरबत पिया। शिवकुमार ग्रोवर एवं सन्नी वर्मा ने कहा कि सेवा के कार्यो से ही ट्रस्ट की पहचान है। निस्वार्थ सेवा से किए कार्य अवश्य ही फलदायी होते हैं। बाहर से आने वाले यात्रीयों को ठंडा शरबत पिलाना प्रशंसनीय है। इस अवसर पर उधम सिंह खड़का, राजकुमार सोनी, ललित सोनी, राजेश सोनी, ठाकुर सिंह, सचिन शर्मा सरदार, हंसराज, अनुज, शोभित, अमन, चंद्रशेखर, राकेश, रामप्रसाद, अभय राम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button