पुलभट्टा थाना पुलिस ने बरी क्षेत्र स्थित शिवा ढाबा पर गोली चलाने वाले 04 अभियुक्तों को देशी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार
राजेश कुमार उत्तराखंड प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) उधमसिंह नगर। उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत बनाने में कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें महानिदेशक द्वारा लगातार प्रदेश भर के थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं जनपद ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर बेहतर प्रयास कर रहे हैं जिसमें अभी तक कई बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। वहीं पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जनवरी को सितारगंज रोड बरी क्षेत्र में स्थित शिवा ढाबा में कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा ढाबा स्वामी व वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ विवाद किया जिसमें देखते ही देखते हमलावरों ने फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग की घटना से आस पास के लोगों में भय का माहौल बन गया। सरेआम फायरिंग की खबर को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज थाना प्रभारी पुलभट्टा के नेतृत्व में टीम गठित की गई और घटना में संदीप बदमाशों की शिनाख्त कर तत्काल गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। गठित टीम द्वारा हमलावरों की धरपकड़ में जुट गई। जिसमें पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर पतारसी सुरागरसी के आधार पर घटना में शामिल 07 लोगों द्वारा स्विफ्ट कार UK 06Z 0792 से आकर आकर ढाबे के मैनेजर गौरव पर फायरिंग करते हुए ढाबे में तोड़ फोड़ कर बलवा करना पाया गया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि घटना में उत्तर प्रदेश के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मलपुर और भूडिया कालोनी के व्यक्तियों द्वारा घटना घटना को अंजाम दिया गया है। जिस पर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त व्यक्तियों के नाम पता की जानकारी जुटाई गई। जिसके बाद पुलिस टीम हमलावरों की गिरफ्तारी हेतु उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। जिसमें पुलिस दिनांक 10.01.2025 को मुखबिर द्वारा चौकी प्रभारी बरा को सूचना दी गई कि शिवा ढाबा पर फायरिंग करने वाले 04 बदमाश जो शहदौर के जंगल में छिपे हुए हैं जिनके पास ऑटोमैटिक असलाह भी है। जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जंगल में काबिंग कर घटना में शामिल चार बदमाशों को दबोचने में कामयाबी हासिल की। पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार,एक पिस्टल.32 बोर मय मैगजीन और एक जिंदा कारतूस.32 बोर बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपीयों ने बताया कि सभी अभियुक्तों की एक राय होकर ही घटना को अंजाम दिया गया था। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है जल्द ही सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम गुरमीत सिंह बाजवा उर्फ सोनू पुत्र हरबंस सिंह निवासी भूडिया कालोनी थाना बहेड़ी जिला बरेली उ०प्र, सतनाम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी भूडिया कॉलोनी थाना बहेड़ी उ0प्र0,गुरमीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी ग्राम छितौना मलपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश, सुखविंदर सिंह धनौवा उर्फ निक्कू पुत्र स्व० सतनाम सिंह निवासी ग्राम छितौना मलपुर थाना बहेड़ी उत्तर प्रदेश बताया। पुलभट्टा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलभट्टा थाना पुलिस द्वारा सभी आरोपीयों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। हमलावरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रदीप मिश्रा थानाध्यक्ष पुलभट्टा, उप निरीक्षक पंकज कुमार चौकी प्रभारी बरा, उप निरीक्षक धीरज वर्मा, अ०उप निरीक्षक प्रताप सुयाल, हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश सती, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल इंद्रप्रकाश, कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, रि०कां० अभय कुमार शामिल रहे।