
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। सेवा प्रकल्प संस्थान रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत संचालित दूधिया बाबा कन्या छात्रावास के लिए खाद्यान्न का एक ट्रक संस्था के रानीपुर के विधायक आदेश चौहान एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रुद्रप्रयाग रवाना किया गया। विवेकानंद विचार मंच के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी वनवासी कल्याण समिति के द्वारा चलाए गये छात्रावास के लिए खाद्यान्न सामग्री विवेकानंद विचार मंच, शिवालिक नगर द्वारा भेजी गई है। उन्होंने सभी सहयोग कर्ताओं का धन्यवाद दिया। विवेकानंद विचार मंच के सचिव जगदीश चन्द क्वात्रा ने कहा कि विवेकानंद विचार मंच स्वामी विवेकानंद के विचारों को ही समाज में स्थापित करना चाहता है, स्वामी जी के विचार थे कि जीवों की सेवा ही शिव सेवा है और नर सेवा ही नारायण सेवा है। विवेकानंद विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने संस्था के अन्य सेवा प्रकल्पों के बारे में बताया। संस्था की सांस्कृतिक सचिव नीता नैय्यर ने भी संस्था का उद्देश्य स्पष्ट किया बृजेश, संजय पंवार, अशोक मेहता, देवेश वशिष्ठ, ए०के रस्तोगी, सुभाष चांदना, मनीषा सिंह व राधिका नागरथ आदि सभा में उपस्थित रहे।