हरिद्वार

यूजीसी कानून काला और जनविरोधी, देश हित में नहीं: अध्यक्ष विभास सिन्हा

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। यूजीसी के काले कानून का विरोध भारत बंद के आह्वान पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल तथा शिवालिक नगर की देवतुल्य जनता के अनुरोध पर क्षेत्र के समस्त व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे है। यह बंद यूजीसी द्वारा लागू किए गए काले कानून के विरोध में किया गया है। इस अवसर पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि यूजीसी कानून जनविरोधी है देश हित में नहीं हैं। और व्यापार मंडल इस काले कानून का पुरजोर विरोध करता है और जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिवालिक नगर के व्यापारियों और आम जनता ने एकजुट होकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया है, जो यह दर्शाता है कि लोग इस कानून से असहमत हैं। व्यापार मंडल ने सरकार से मांग की है कि वह जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस कानून को वापस ले।

Related Articles

Back to top button