25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ माडू फरार, विकासनगर पुलिस कर रही तलाश
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। थाना विकासनगर में पंजीकृत एक मामले में वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ माडू पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अभियुक्त के खिलाफ मु०अ०सं० 27/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज है और वह घटना के दिन से लगातार फरार चल रहा है। फरार अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ माडू, पुत्र श्री छोटा राम, निवासी ढालीपुर, उम्र लगभग 32 वर्ष, की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। गिरफ्तारी न हो पाने के चलते पुलिस प्रशासन ने अभियुक्त पर ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो वह तत्काल कोतवाली विकासनगर को सूचित करे। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम और पता पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा सही सूचना देने पर घोषित इनाम की राशि प्रदान की जाएगी।









