लक्सर

Video: फ्लाईओवर पर बिखरी मैली हादसों को दे रही दावत

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में फ्लाईओवर पर फैली मैली हादसों को न्योता दे रही है तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि फ्लाई ओवर की सतह पर जगह-जगह मैली बिखरी हुई है जिसमें दो पहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है।

बता दे कि लक्सर शुगर मिल से निकलने वाली मैली से लदे वाहन रास्ते में ही इसे गिराते चलते हैं जिसके कारण सड़क पर फिसलन पैदा हो जाती है। पूर्व में भी फ्लाईओवर पर गिरी इस मैली के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं।

बावजूद इसके मिल प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं, हालांकि इस मामले लक्सर सीओ देवेन्द्र सिंह नेगी का कहना है, मामले में शुगर मिल प्रशासन से वार्ता कर समस्या का स्थाई समाधान कराया जाएगा और यदि दोबारा ऐसी लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button