हरिद्वार

ठिकाने बदल-बदलकर पुलिस को देता रहा चकमा, सिडकुल पुलिस की गिरफ्त में आया इनामी आरोपी

नए कप्तान की अगुवाई में पुलिस अभियान के तहत इनामी अपराधियों पर शिकंजा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। नए कप्तान की अगुवाई में सक्रिय पुलिस अभियान के तहत इनामी अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कथित धोखाधड़ी के आरोपी मोहित अग्रवाल को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामला वर्ष 2024 का है, जब शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने फोरेक्स ट्रेडिंग तथा सेर्मस की खरीद-फरोख्त के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलता रहा। पुलिस की लगातार दबिश, मुखबिर तंत्र और निगरानी के चलते आखिरकार आरोपी को गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। लंबे समय से फरार रहने के कारण पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया था और न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी प्राप्त किया गया था। वहीं इस बाबत पर सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया पांच हजार के इनामी आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जनपद में आर्थिक अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम में सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र तोमर, उपनिरीक्षक सुभाष रावत तथा होमगार्ड आफताब शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नए नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी तथा आर्थिक अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button