हरिद्वार

रानीपुर कोतवाली पुलिस अपराध पर लगा रही ब्रेक, दो कार्यवाही

ऑपरेशन कालनेमि के तहत एक ढोंगी बाबा को दबोचा, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही है, तो वही रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जेल भेजा है।

जानकारी के अनुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए हुए हैं, साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधी घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया हुआ हैं।

वहीं रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में अलग-अलग रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत टीमें गठित कर अपराध पर अंकुश लगाने का काम किया जा रहा है।

Oplus_16908288
वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा ने बताया कि एसएसपी के दिशा निर्देश में रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया को पुलिस द्वारा संजय निवासी मंडावली बिजनौर को धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले बहरूपिये के भेष धारण करने वाले एक बाबा को बैरियर न० 6 रानीपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दूसरी कार्रवाई पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अदद तमंचा, 12 बोर व एक कारतूस के साथ रानीपुर क्षेत्रांतर्गत सुमनगर निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। जिसने माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी तथा आर्थिक अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button